Showing posts with label C.G.. Show all posts
Showing posts with label C.G.. Show all posts

Saturday, January 31, 2015

गिधवा [ एक गाँव पक्षियों का ]

"गिधवा"... पक्षियों का एक गाँव। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का हिस्सा है। गाँव तक पहुँचने के कई रास्ते हैं। मसलन बिलासपुर-रायपुर मुख्यमार्ग से जाने वाले चंद्रखुरी से ग्राम मारो होकर गिधवा पहुँच सकते हैं। बिलासपुर से मुंगेली होकर भी पक्षियों के इस गाँव तक पहुंचा जा सकता है  ! इस गाँव में तालाब और दो बड़े जलाशय हैं। प्रवासी-अप्रवासी पक्षियों की हजारों की तादात एक और भी हकीकत बयां करती है। गाँव के लोग पक्षियों से खासा स्नेह रखते है लिहाजा पक्षियों का शिकार करने वालों का रुख इस ओर नही होता। गाँव के जिस जलाशय में पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के अलावा दुर्लभ पक्षी विचरण कर रहें हैं वो गर्मी में करीब-करीब सूख जाता है जिसके चलते पक्षियों को कहीं और का रुख करना पड़ता है। 
                    पिछले कुछ समय से 'गिधवा' सुर्ख़ियों में है ! पक्षियों की तादात और प्रकार को देखते हुए शासन ने इसे 'बर्ड सेंचुरी' बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा है। पूरे इलाके की अनुकूल परिस्थितियों को देखते हुए ही शायद सरकार ने प्रस्ताव बनाया है। 










Sunday, January 25, 2015

Indian roller [नीलकंठ]


                                     नीलकंठ (कोरेशियस बेन्गालेन्सिस), जिसे इंडियन रोलर बर्ड या ब्लू जे कहते थे, एक भारतीय पक्षी है। यह उष्णकटिबन्धीय दक्षिणी एशिया में ईराक से थाइलैंड तक पाया जाता है। तस्वीर/ ग्राम भरनी [बिलासपुर-अमरकंटक मार्ग] के समीप से !





Thursday, January 22, 2015

Greater Racket-tailed Drongo



                                        घोंघा जलाशय परिक्षेत्र, कोटा [बिलासपुर,छत्तीसगढ़] से। 

Tuesday, January 20, 2015

Woodpecker [कठफोड़वा ]




वैज्ञानिक वर्गीकरण
जगत:जंतु
संघ:कशेरुकी
वर्ग:पक्षी
उप-वर्ग:Neornithes
इन्फ्रा-वर्ग:Neognathae
सुपरऑर्डर:Neoaves
गण:Piciformes
उपगण:Pici
कुल:Picidae
Vigors, 1825
Subfamilies
Jynginae - wrynecks
Nesoctitinae - Antillean Piculet
Picinae - woodpeckers
Picumninae - typical piculets
कठफोड़वा (वुडपैकर / woodpeckers) पक्षियों की एक प्रजाति है।

Pied Kingfisher [किंगफिशर]



                              राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव यानी तेलीबांधा तालाब से खींची गई तस्वीर 

Indian Pond Heron [ बगुला]

Indian Pond Heron ... 




                                         बगुला,कोकड़ा और भी कई नाम होंगे इस पक्षी के। पानी वाली जगह के इर्द-गिर्द इनके ठिकाने होते हैं। बड़ी सहजता और चालाकी से ये मछलियों,घोंघा को अपना आहार बनाते हैं। इस तस्वीर के लिए मैंने भी इन्तजार किया। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब की पूरी परिक्रमा की तब कहीं जाकर अंत में सब्र के परिणाम स्वरुप ये तस्वीर मिली। मछली पकड़ने से लेकर उसे पूरा खा जाने तक का नज़ारा मैंने अपनी और कैमरे की नज़र से देखा। इस पोस्ट में सिर्फ वो तस्वीरें जिसमे कोकड़ा मछली की आँख भेदकर अपने आहार की पूर्ति कर रहा है। दूसरी पोस्ट में उस आहार को बड़ी ही चतुराई से निगल लिए जाने का दृश्य। 




                                                     ...और देखते ही देखते मछली मुँह के भीतर।